राजगीर में तीन बड़े समारोहों के आयोजन की तैयारी.....
✍दीपक विश्वकर्मा
नालंदा: राजगीर में आयोजित 27 दिसंबर से तीन दिनों तक आयोजित होने वाले गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व समारोह को यादगार बनाने के लिए न केवल राज्य सरकार द्वारा बल्कि गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही है | जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सिख समुदाय के लोग भारी संख्या में हिस्सा लेंगे |
भव्य गुरुद्वारा का निर्माण कराया जा रहा है जो देश के बड़े गुरूद्वारे में से एक होगा | यह पहला अवसर है जब इतने बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है | हम आपको बता दें की इसके पूर्व राज्य सरकार ने पटना में गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर प्रकाश पर्व का आयोजन करवाया था उसकी सफलता के बाद सरकार ने राजगीर में गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व समारोह मानाने का निर्णय लिया |
राजगीर में 24 कुंड और 52 धाराएं हैं सभी में गर्म जल का प्रवाह होता है मगर गुरुनानक कुंड ही एक ऐसा कुंड है जहां शीतल जल मौजूद है | राजगीर आने वाले सिख समुदाय के लोग इस कुंड के जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं |
इधर प्रकाश पर्व को यादगार बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जिलाप्रशासन के द्वारा व्यक्त पैमाने पर तैयारियां की जा रही है | नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया की लंगर हॉल तथा सेवादारों का आवासन हॉकी ग्राउंड में बनाए जा रहे हैं |
पटना से आने वाले सिक्ख संगत के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था आर आई सी सी के बगल में स्टेट गेस्ट हाउस के लिए चिन्हित कैंपस में किया जा रहा है। पटना से राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भागनबीघा के पास नालंदा विद्या मंदिर के कैंपस में अल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है ।
पार्किंग स्थल पर भी एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े साथ ही राजगीर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जा रही है 24 घंटे कार्यरत रहेंगें | 28 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर से गुरुद्वारा शीतल कुंड तक नगर कीर्तन निकाला जायेगा। इधर दूसरी तरफ राजगीर गुरुद्वारा के सेवादार मनजीत सिंह ने बताया की यह गुरुनानक कुंड के इतिहास में पहला अवसर है जिसमे भारी संख्या में देश विदेश के सिख समुदाय के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे |