बिहार की हर खबर, सबसे पहले

Bihar A1 News

नालंदा (NBN)शहर के बड़ी दरगाह स्थित मखदूम साहब की मजार पर बाहर से आने वाले जायरिनों के ठहरने के मुसाफिरखाना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रविवार को डीएम योगेन्द्र सिंह ने 4 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाला मुसाफिरखाना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि मखदूम साहब के मजार पर बाहर से लोग आते हैं। इनके ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग यहां ठहर नही पाते थे। मुसाफिरखाना बन जाने से यहां आने वाले जायरिनों को साहूलियत होगी। सुफी सर्किट के तहत इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसमें करीब 1 हजार लोगों के ठहरने की क्षमता होगी। इस मौके पर नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल, एडीएम मो. नौशाद, डीएसपी इमरान परवेज़ , सोगरा वक्फ स्टेट के मोतवल्ली एसएम शरफ, सोगरा कॉलेज के सचिव जाकिर हुसैन आदि उपस्थित थे।