बिहार की हर खबर, सबसे पहले

CPML press release

प्रेस रिलीज

माले महासचिव 29 जनवरी से बिहार दौरे पर, धरना और सभाओं को करेंगे संबोधित।

31 जनवरी को पटना में जन एकता सम्मेलन में भी होंगे शामिल।

25 फरवरी को पटना चलो-पटना भरो का आह्वान

पटना 28 जनवरी 2020

भाकपा-माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को नई गति व विस्तार देने के उद्देश्य से 29 जनवरी से पूरे बिहार का दौरा करेंगे और इस बीच कई जनसभाओं और सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ चल रहे धरनों को संबोधित करेंगे.

29 जनवरी को वे  बिहारशरीफ में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. 30 जनवरी को वाम दलों के संयुक्त आह्वान पर महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर अयोजिय सत्याग्रह के तहत पटना के कार्यक्रम में भाग लेंगे.

31 जनवरी को भाकपा-माले और इंसाफ मंच के बैनर से पटना के भारतीय नृत्य कला मन्दिर के मुक्ताकाश में आयोजित जन एकता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

1 फरवरी को जहानाबाद और मसौढ़ी में रहेंगे ।
2 फरवरी को  मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के ताजपुर और  बेगुसराय में चल रहे नागरिकता संशोधन अधिनियम धरना  कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.।

3 फरवरी को पटना के पालीगंज और अरवल में उनका कार्यक्रम रखा गया है।

4 फरवरी को रोहतास के विक्रमगंज और भोजपुर के पीरो; 5 फरवरी  को सिवान व गोपालगंज तथा 6 फरवरी को औरंगाबाद के दाउदनगर में सभा आयोजित की गई है.

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि 8 फरवरी से 15 फरवरी तक ग्रामीण पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है. 20 से 23 फरवरी के बीच जीप प्रचार और सघन नुक्कड़ सभाओं का दौर चलाया जाएगा और 25 फरवरी को पटना में विधानसभा मार्च होगा.

कुमार परवेज़, कार्यालय सचिव, CPIML