पटना में दारोगा अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़कर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़कर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे
पटना :- दारोगा बहाली के एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने आज जमकर प्रदर्शन किया. दारोगा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए पटना की सड़कों पर उतरे.प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. प्रदर्शन को कंट्रोल करने के पुलिस ने आंसू गैस को गोले भी दागे हैं.
खबर के मतुाबिक दारोगा अभ्यर्थियों ने कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन कर रहे थे उनकी मांग थी कि दारोगा बहाली वाली एग्जाम को कैंसिल किया जाए. प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों पूरा कारगिल चौक जाम कर दिया था. प्रशासन ने इस प्रदर्शन को तत्काल बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया है.
अभ्यर्थियों का आरोप है कि दारोगा बहाली के एग्जाम में धांधली हुई है.प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिहार में हर एग्जाम से पहले पेपर आउट हो जाता है.
