बिहार की हर खबर, सबसे पहले

इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के ऑब्जेक्टिव प्रश्न के जारी हुए आंसर की,यहां देखें.....

PATNA : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के ऑब्जेक्टिव क्वेश्चंस का आंसर की जारी हो गया है. इंटर परीक्षा के सैध्यान्तिक विषय के 50- 50 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे. जिसका उत्तर विद्यार्थियों द्वारा ओएमआर सीट पर दिया गया था. 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थियों के द्वारा दिए गए उत्तर के मूल्यांकन के लिए समिति द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम से सभी विषयों के प्रश्न का आंसर की तैयार कराया गया है. उस आंसर की को समिति के वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है।

समिति के वेबसाइट पर अपलोड आंसर की के संबंध में अगर किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह 8 मार्च से 11 मार्च तक समिति के वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.