लॉकडॉन में पप्पू यादव पर होगी एफ आई आर दर्ज
लॉकडाउन में पप्पू यादव पर दर्ज हो गई FIR
पटना :- जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने मंगलवार को भीड़ लगाकर मास्क बांटने का काम किया था। अब उनकी ये लापरवाही उनपर भारी पड़ गई है। दरअसल, मजमा लगाकर मास्क बांट रहे पप्पू यादव और उनके 50 सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि राजधानी पटना के प्रेमचंद गोलंबर के पास टेंट लगाकर वे मास्क बांट रहे थे और इसी को देखते हुए मंगलवार को कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने भीड़ को आगाह किया, लेकिन काेई हट नहीं रहा था। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता मास्क बांटते रहे। पुलिस इसके बाद सख्ती से पेश आई और सभी को वहां से हटाया।
इस बारे में थानेदार निशिकांत निशि ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पप्पू यादव पर कोरोना की इस त्रासदी में लॉकडाउन के बावजूद भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाया गया है।