सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित सिद्धी विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों की टीम के द्वारा रोड पर भूखे सो रहे गरीब जनों में भोजन एवं मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया ।
सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित सिद्धी विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों की टीम के द्वारा रोड पर भूखे सो रहे गरीब जनों में भोजन एवं मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया ।
जिसमें काफी हद तक लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों के प्रति जागरूक किया गया मौके पर भोजन वितरण करते सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यकर्ता सुमित पारस श्रीवास्तव सिद्धी विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चिकित्सक डॉ सूर्य भूषण पांडेय सोशल डिस्टेंसिंग को मध्य नजर रखते हुए। सभी के बीच में भोजन और मास्क और हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया।
विगत 8 वर्षों में सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से प्राकृतिक आपदा हो या किसी प्रकार की आपात स्थिति हो उसमें स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के साथ हमेशा समाज के बीच बनी रहती है और अपना बहुमूल्य योगदान और अपने सेवा भाव से लोगों को लाभान्वित करते रहते हैं।
इसके पहले भी पटना में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ पीड़ितों में भोजन और दवा का वितरण सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से लगभग 1000 लोगों के बीच वितरण किया गया और उनके लिए सिद्धी विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की वाह्य रोगी विभाग को निशुल्क कर दिया गया था। इस तरह कार्य करके सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट पटना के लिए एक मिसाल कायम किया है। सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव रहे अधिवक्ता अमृता चौबे ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपनी कानूनी सलाह निशुल्क दिया करती हैं और उनका हर समय संविधान के अनुसार मदद करने का प्रयास करके एक कानूनी क्षेत्र में भी अपना स्थान का प्राप्त किया है।