बिहार की हर खबर, सबसे पहले

Bihar Board Matric result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट 2020 के नतीजे आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।


Bihar Board Matric result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट 2020 के नतीजे आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ शर्तों के साथ 14 अप्रैल को लॉकडाउन में कुछ राहत मिल सकती है।

ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने पर अगर बिहार बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ तो भी बिहार बोर्ड के नतीजे जारी होने में कम से कम 10 से 15 दिन का समय लगेगा। इसलिए अगर लॉकडाउन के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होता है तो भी नतीजें अप्रैल के आखिर में या फिर मई के शुरू में जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 25 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है। इसके बाद बिहार बोर्ड की कॉपियों और टॉपर्स का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। उसके बाद परीक्षा के परिणाम निकाले जाएंगे। कुल मिलाकर मानें तो  कॉपी चेक और रिजल्ट घोषित होने में 10 से 15 दिन का समय लगेगा।  आपको पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिए गए थे। 21 मार्च से बिहार बोर्ड मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन का काम बंद है।