बिहार की हर खबर, सबसे पहले

बिहार के हो के बिहारियों से भेद भाव कर रहें हैं रामविलास पासवान:रमेश


बिहार के हो के बिहारियों से भेद भाव कर रहें हैं रामविलास पासवान:रमेश
 पटना :- भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवँ जनवितरण प्रणाली मंत्री रामविलास पर बिहारियों से भेदभाव का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि कोरोना माहमारी की मॉनिटरिंग का बिहार प्रभारी उन्हें बनाया गया है साथ ही केंद्रीय खाद्य पीडीएस मंत्री भी है उसपर से बिहारी फ़िर भी ग़रीबों को इस संकट काल मे अनाज उपलब्ध नहीं हो रहा।रमेश ने बताया कि महल से निकल कभी क्षेत्रों का दौरा करें तब लोगों की स्तिथि का पता चलेगा।उन्होंने कहा कि इस संकट के समय मे भी कार्ड चेक करके राशन वितरण करना जनता से भेदभाव करने जैसा है।उन्होंने  कहा कि एफसीआई का बफ़र स्टॉक हमेशा दोगुना रहता है। आए दिन हम गोदामों में सड़ते हुए अनाज की खबरें देखते हैं। सरकार को चाहिए की जो ग़रीब किसी सरकारी योजना का लाभार्थी नहीं भी हो उसे भी इस दुःख की घड़ी में अनाज देने का काम करे। पंचायत एवं वार्ड स्तर पर ज़रूरतमंदो को चिन्हित कर त्वरित वितरण करे।।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में ऐसे भी ग़रीब हैं जिनके पास कार्ड नहीं उन्हें आधार कार्ड के द्वारा वितरण किया जाए।उन्होंने अपने सम्बोधन के माध्यम से रामविलास पासवान से आशा व्यक्त किया है कि सभी जनता को राशन मीले।