बिहार की हर खबर, सबसे पहले

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने पत्र लिख के सहरसा जिला अंतर्गत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया दिशानिर्देश....

सामाजिक दूरी का रखें ख्याल -डॉक्टर कुमार विवेकानंद

सहरसा/20अपैल -जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने पत्र लिखकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहरसा जिला अंतर्गत दिशा निर्देश जारी किया ।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने पत्र के माध्यम से को भी कोविड- 19 हेतु सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है उन्होंने इस दौरान पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश दिया कि टीम के साथ-साथ मेडिकल टीम के द्वारा भी सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है ताकि हमारे इस व्यवहार से लोगों में एक अच्छा संदेश जाए जिससे कि समाज में जागरूकता फैले गी।

स्वयं सुरक्षित रहे और देश के हित का भी ध्यान रखें- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी 
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि इस अवधि में स्वयं की सुरक्षा एवं देशहित को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामाजिक दूरी का भी अनुपालन करना जरूरी है ताकि यह चीज हम से सीख के दूसरे लोगों में भी इसका प्रभाव पड़ेगा और इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।

 कोविड -19 के हाउस टू हाउस सर्वे के सफल क्रियान्वयन हेतु संध्याकालीन बैठक के लिए भी पत्र से दिया गया दिशा निर्देश -
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने पत्र के माध्यम से कहा  कोविड-19 का सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। तथा इसके गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु सभी स्वास्थ्य संस्थान में संध्याकालीन समीक्षा बैठक आयोजित किया जाना है इस संध्याकालीन समीक्षा बैठक का मिनट उसी दिन कार्यालय के ईमेल एवं व्हाट्सएप ग्रुप हेल्थ टीम एवं आरोग्य दिवस पर बैठक का एक फोटो भेजना सुनिश्चित करेंगे।
इस मौके पर यूएनडीपी के मोहम्मद खालिद, यूनिसेफ के एसएमस बंनटेश नारयण महेता,मजहरुल हसन, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के कर्मी दिनेश दिनकर मौजूद थे।