केंद्र सरकार का बड़ा फैसला 12th का एग्जाम रद्द जानिए बहज...
कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश भर के छात्र व अभिभावकों में तीसरी लहर के खतरे के बीच 12वीं के एग्जाम कराने को लेकर डर है. इसे लेकर सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय की ओर से आज ही सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं की डेट घोषित की जानी थी. लेकिन शिक्षामंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परीक्षाओं को लेकर असमंजस बढ़ गया था. इसके बाद पीएमओ की ओर से घोषणा की गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बैठक के बाद परीक्षाओं पर फैसला करेंगे. अब प्रधानमंत्री ने इस पर ट्वीट के जरिये सारी शंकाओं का समाधान कर दिया है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले ही पीएम से परीक्षा रद्द करने की अपील की थी. उन्होंने ट्वीट किया, 12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफ़ी चिंतित हैं. वे चाहते हैं कि बिना वैक्सीनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए. पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका आंकलन किया जाए.
सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई चल रही थी. कोर्ट ने केंद्र से कहा था कि अगर आप पिछले साल की तरह परीक्षा रद्द न करने का निर्णय लेते हैं, तो उसका उचित कारण बतायेंगे. आज बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि स्टूडेंट्स के हित का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
आपको बता दे कि सीबीएसई ने अप्रैल में कोरोना संकट को देखते हुए 1 जून 2021 तक परीक्षाएं स्थगित रखने का ऐलान किया था. ऐसे में देखना होगा कि अब एक जून को सीबीएसई परीक्षा को लेकर आगे क्या रणनीति सामने रखता है.