बिहार की हर खबर, सबसे पहले

अब लगेंगे 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी



Edit by Aditi Kumari
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 साल से छोटे बच्चों के भी टीकाकरण को अनुमति दे दी है। 5 से 12 साल के बच्चों को Corbevax और 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin का टीका लगेगा।  दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए बताया कि कोरोना की लड़ाई को और मजबूत करते हुए यह कदम उठाया गया है। इन आयु वर्ग के बच्चों के लिए दो टीकों को इसके लिए चुना गया है। इसके साथ ही 12 साल से ऊपर के बच्चों  के लिए 'ZyCoV-D' की 2 डोज वाली टीके की भी मंजूरी दी गई है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह टीकाकरण कब से और कहां-कहां पर शुरू होगा। लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही इसके बारे में भी जानकारी सामने आएगी।