चौथी लहर की आहट, पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग....
Edit by Aditi kumari
Desk:- देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए एक बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक वर्चुअल बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे होगी. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोरोना के वर्तमान हालातों पर एक प्रजेंटेशन देंगे. इनमें कोरोना टीकाकरण पर फोकस रहेगा. जमीनी हालात को समझने के लिए पीएम मोदी पहले भी मुख्यमंत्रियों और यहां तक कि जिलाधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं.प्रधानमंत्री ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर रविवार को देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा था कि आने वाले दिनों में ईद, अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम की जयंती और वैशाख बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा।