Breaking news:- बेखौफ बदमाशों ने रसोइया को गोली मार उतारा मौत के घाट ,विरोध में सड़क जाम।
रिपोर्ट :- मो फजल मोआज
Nalanda-हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित सरकारी मिडिल स्कूल मई में बेखौफ बदमाशों ने स्कूल में घुसकर रसोइया को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया । बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने इस्लामपुर हिलसा मार्ग को जाम कर दिया।
मृतका मई गांव निवासी धर्मदेव प्रसाद की 70 वर्षीया पत्नी सुलोचना देवी है।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों को बंधक बना कर स्कूल में जमकर बवाल काटा है। घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण गांव पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास में जुटे हैं । लोगों में चर्चा है कि छात्र छात्रा को गलत हरकत करते हुए देख लेने पर मृतका ने डांट फटकार किया था । शायद उसी के वजह से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है । बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे एक बदमाश महिला को रसोई से शादी का कार्ड लेने के बहाने बुलाकर गेट के समीप ले गया जहां पूर्व से मौजूद दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोली चला दिया । इसके बाद तीनों फायरिंग करते हुए फरार हो गया। दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर हुई इस घटना से ग्रामीण काफी गुस्से में है।