बिहार की हर खबर, सबसे पहले

सम्राट अशोक वंसज संघ के द्वारा कैलेंडर सह भावी नगर निगम उम्मीदवार का जन समपर्क अभियान .......

NALANDA:-बिहार शरीफ के ब्रह्मस्थान ,डाक स्थान ,रामचंद्रपुर सहित अन्य जगहों पर मंगलबार को सम्राट अशोक वंसज संघ के द्वारा सामाजिक कैलेंडर एवम नगर निगम उम्मीदवार रवि रंजन के द्वारा जन संपर्क अभियान  चलाया गया ! वही इस संबंध में भावी नगर निगम उम्मीदवार रंजन ने स्थानीय सवांददाता को बताया कि सबसे पहले ईद एवम अक्षय तृतीया  की नालंदा वासियो को ढेर सारी शुभकामनाएं  दी ! उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ही पवित्र दिन है आज के ही दिन मुसलमान भाइयो का पवित्र रमजान की ईद पर्व है ! पवित्र धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आज बाबा धर्मदास की जयंती है वही कुवास्ति नगर के राजा धर्मदास ही अक्षय तृतीया के व्रत कर दूसरे जन्म में वे सम्राट अशोक कहलाये ! मौके पर सम्राट अशोक वंसज के प्रदेश मीडिया प्रभारी  अमित कुमार सविता ने कहा कि आज के दिन का बड़ा ही महत्व है ! सामाजिक कैलेंडर वितरण के दौरान कहा कि बिना संघ के समाज का विकास कतई नही हो सकता है ! उन्होंने भावी उम्मीदवार को लोगो से जिताने का आह्वान किया ! इस वितरण कार्यक्रम में डॉ धीरेंद्र कुमार सविता , ओम प्रकाश ,अशोक ठाकुर ,मुन्ना ठाकुर ,सुरेश ठाकुर, बिरजू ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे !