बिहार की हर खबर, सबसे पहले

पत्रकार ने जेडीयू नेत्री से परेशान होकर ,खुद को मारी गोली...

Desk:-पटना में 32 साल के पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार लिया। बता दे कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री बंदना सिंह से विवाद चल रहा था। वह उसे सुसाइड के  लिए  उकसा रही थी विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है जिसे वह अपनी बहन को व्हाट्सएप पर भी भेज दिया है।

 आपको बता दें कि इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए बंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है बंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़ कर आई हूं दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ,मैं मां के घर पर टीवी के सामने बैठी हुई हूं, सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी इसके बाद विशाल ने वंदना को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाई इसी आखिरी कॉल के बाद उसने सुसाइड नोट लिखा और खुद को गोली मार लिया  दरअसल आपको बता दें कि विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बंदना और उसके 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी बंदना जदयू नेत्री है विशाल ने यह भी लिखा कि बंदना का रसूखदार लोगो  से संपर्क है उसने ही अपने ही पति का हत्या करवाई है । विशाल वंदना  के घर पर ही किराए के मकान में रहता है। खगोल के इसी मकान में उसने खुद को गोली मार ली बता दें कि वह एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था दानापुर के  प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है वही आपको बताते चलें कि 
सुसाइड लेटर में लिखा कि- 'पति की हत्या में कहीं ना कहीं उसी का हाथ है. पति की मौत के बाद उसका शुभम कुमार सिंह जो कि डॉ कौशल का छोटा भाई है, उससे अफेयर था. इसने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी. जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था. वो लोगों को ऐसी ही फंसाती थी और काम निकलने के बाद छोड़ देती थी. मेरे साथ भी ऐसा ही किया. बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी'. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है