बिहार की हर खबर, सबसे पहले

बिहार के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार के छुट्टी पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह..

desk:- बिहार के सीमानचंल इलाके में स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होने का मामला सामने आया है जिसके बाद  बिहार में राजनीतिक तूल पकड़ लिया  है, आपको बता दें कि इसको लेकर पक्ष और विपक्ष का भी बयान बाजी शुरू हो गई है इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में तीखा बयान दिया है, बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी ठीक नहीं है गिरिराज सिंह ने इस शरिया  कानून बताया है।

दरअसल आपको बताते चलें कि नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कहे जाते है गिरिराज सिंह। 

आपको बताते चलें कि किशनगंज समेत कई जिलों में स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी होने  का मामला राजनीतिक गर्म कर दिया है  बिहार सरकार ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है साथ ही साथ इस मामले की एक रिपोर्ट भी मांगी है।