जेडीयू ने अरुण कुमार पे बोला हमला पहले अपने अंदर के श्रीखंडी को पहचाने- अभिषेक झा ..
Patna:- जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि पूर्व सांसद अरुण कुमार अपनी वजह से राजनीतिक हाशिए पर आ चुके हैं। उनकी ओर से ऐसा नकारात्मक बयान दर्शाता है कि वो राजनीतिक रूप से बेचैन और अतृप्त है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ललन सिंह जी पर बयान देने की उनकी राजनीतिक हैसियत नहीं है।
उनके अंदर जलन और ईर्ष्या का भाव है इसीलिए कुछ लोगों का चेहरा उनको पसंद नहीं आता है। यदि उनमें राजनीतिक पुरुषार्थ होता तो लोकसभा के चुनाव में मात्र 29000 वोट लाकर अपनी जमानत गवा नहीं दिए होते। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने अंदर के श्रीखंडी को पहचान ना उनके लिए जरूरी है।
वे आत्म संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि राजनीतिक रूप से सड़क पर है।
भगवान उनका भला करें।