बिहार की हर खबर, सबसे पहले

उबर ने छोड़ा जोमैटो का साथ, बेच दी अपनी पूरी हिस्सेदारी...

Edit by Aditi Pandey
डेस्क:- जोमैटो के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बुधवार यानी 3 अगस्त को आवाज देखने को मिल रही है कंपनी के एनएसई पर 2.34% गिरकर 54.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। ऑनलाइन फुड प्लेटफॉर्म जोमैटो  (Zomato) में एक बड़ी ब्लॉक डील की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल खबर के मुताबिक उबेर टेक्नोलॉजी फूड टेक फर्म zomato जोमैटो में 7.8 हिस्सेदारी बेच सकती है खबर के मुताबिक आज कारोबार के दौरान फूड टेक कंपनी का सबसे बड़ा शेयर होल्डर अर्बन टेक्नोलॉजी करीब 61 करोड़ शेयर को बेचेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को जमेटो के शेयर 20 % चढ़कर 55.60 रुपए पर बंद हुए थे । रिपोर्ट के मुताबिक Zomato के शेयरधारक इस ब्लॉक डील से लगभग 373 मिलियन डॉलर यानी ₹2,938 करोड़ जुटाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को उबर ने जोमैटो के कुल 61 करोड़ शेयर ब्लॉक में बेचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिडेलिटी, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और भारत के आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल समेत लगभग 20 वैश्विक और भारतीय फंडों द्वारा हिस्सेदारी खरीदी गई है।