बिहार की हर खबर, सबसे पहले

धनंजय कुमार ने मुख्य पार्षद पद पर नामांकन किया दाखिल, नगर परिषद के विकास के लिए रहेगा ये लक्ष्य....

Edit by Vivek Pandey

नालंदा:- हिलसा नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद पद के लिये धनंजय कुमार ने अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष नामंकन का पर्चा दाखिल किया।
इस दौरान समर्थकों की अपार भीड़ उमड़ी कहा उन्हें फूलमाला पहनकर स्वागत किया तथा जिन्दावाद के नारे लगाए.
दरअसल आपको बता दे की छात्र जीवन से राजनीति करने के साथ साथ सामाजिक कार्यो में हाथ बंटाने व पीड़ितों की सेवा में हमेशा ततपर रहने वाले धनंजय कुमार उर्फ धनंजय भैया ने इस बार हिलसा नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद का चुनाव लड़ रहे है इन्हें युवा से लेकर हर वर्ग का साथ मजबूती से मिल रहा है।
बता दे की  धनंजय कुमार ने कहा कि स्वच्छ हिलसा, सुंदर हिलसा और सुविधायुक्त हिलसा के संकल्पो के साथ हिलसा का विकास होगा। मूलभूत समस्याओं का निष्पादन हमारी पहली प्राथमिकता होगी। नगर को स्वच्छ, सर्वागीण विकास एवं जनता की सेवा हमारा मुख्य प्राथमिकता होगी। 
नामांकन - पत्र दाखिल करने से पूर्व धनंजय कुमार अपने समर्थकों के साथ हिलसा नगर में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थानों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हो शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।