मोकामा बना हार्ट सीट दो बाहुबली के बीच कड़ी टक्कर,दोनो की पत्नी मैदान में..
पटना:- बिहार में हो रहे दो उपचुनावों में मोकामा हॉटसीट बन गई हैं क्योंकि इस सीट से लगातार छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनन्त सिंह लगातार जीतते आ रहे है जदयू राजद और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतनेवाले अनन्त सिंह चार बार जेल के अंदर और एक बार बाहर रह पांच बार विजय का परचम लहरा चुके है जेल में होने के कारण उनकी पत्नी नीलम देवी राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं जबकि भाजपा ने मान मनौअल कर छोटे ललन सिंह के नाम से मशहूर की पत्नी सोनल देवी को चुनाव में उतार प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया नामांकन के दौरान ही इसकी झलक मिली जब भाजपा के सभी सुरमा मौजूद थे हर जाति को साधने के लिये अलग अलग नेताओं की तैनाती की गई है भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की बड़ी फौज को लगा यह बता दिया है कि मोकामा की सीट जीतना कितना जरूरी है चुनाव प्रचार में मोदी शाह योगी आदित्यनाथ के भी आने के चर्चा है राज्यसभा सांसद सुमन पटेल बाढ़ ज़िला उपाध्यक्ष संजीव मुन्ना का दावा की चुनाव हर हाल में जीतेंगे तो पूर्व एमएलसी राम बदन राय का दावा है कि 1 लाख मतो से जीतेंगे घोसवरी पंडारक शिवनार अन्य जगहों पर अलग अलग राय रखनेवालों का मानना रहा कि मतदाताओं में भूमिहार समाज के मत का फिफ्टी फिफ्टी बंटवारा होगा पर यादव धानुक कुर्मी मल्लाह का एकमुश्त वोट छिटपुट छोड़ नीलम देवी को पड़ेगा तो पासवान और राजपूत एवम वैश्य जाति का अधिकांश वोट सोनम देवी को पड़ेगा बता दें कि मोकामा में सर्वाधिक यादव मतदाताओं की संख्या है इसके बाद भूमिहार धानुक बराबर बराबर है कुर्मी की भी जनसंख्या अच्छी है मुस्लिम मत एकमुश्त नीलम देवी को जाने का दावा किया जा रहा नीलम देवी या कहें अनन्त सिंह के चुनावी रणनीतिकार पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पंडारक में मिले बताया कि पिछली बार तो निर्दलीय जीते छोटे सरकार इस बार तो नीतीश जी लालूजी के साथ सात पार्टियों का समर्थन है तो फिर रिजल्ट के बारे में सोंचने की कोई आवश्यकता ही नहीं इस बार जीत का मार्जिन ज्यादा होगा कोई रैली कर ले फर्क नही पड़ता नीतीश जी तेजस्वीजी ललन बाबू सभी प्रचार करने आएंगे सभी इंटैक्ट है महागठबंधन में । अनन्त सिंह के अभेद दुर्ग को कोई चुनौती न है न था जबकि भाजपा कह रही है कि दुर्ग को ढाह देंगे कुल मिलाकर मोकामा का चुनाव परिणाम पर बिहार ही नही देश की भी नजरे टिकी है भाजपा के कई नेताओं के भी राजनीतिक भविष्य का भी लिटमस टेस्ट होगा।