पटनावासियों की सेवा के मैदान में पूरी तन्मयता से डटे रहेंगे।:- कमल नोपानी...
Edit by Sanjay Varma
PATNA:-पटना नगर निगम मेयर पद के अपवाद छोड़ सभी उम्मीदवार चुनाव स्थगन के बाद किस चूहे के बिल में घुस गए किसी को मालूम नहीं चर्चा है कि कुछ मौज मनाने विदेश चल गए तो कुछ चुनावी करोड़ो रु खर्चे को दुरुस्त करने में लग गए इसीलिये इन सबों को पटनावासियों ने बरसाती मेढक की संज्ञा से नवाजा है तो फिर अपवाद कौन है जो चुनाव रुकने के बाद भी अपनी सेवा अनवरत जारी रखे हैं तो वो एक ही है कमल नोपानी और उनकी धर्मपत्नी धर्मपत्नी सरिता नोपानी दोनो चुनाव स्थगन के बाद भी पटनावासियों की सेवा के मैदान में पूरी तन्मयता से डटे हैं पहले डेंगू जैसे जानलेवा बीमारियों से लोगों को बचाने के लिये अपने आर्थिक संसाधनों और अपनी सामाजिक कार्यकर्ताओं की सैकड़ों की फौज के साथ फॉगिंग मशीन से दवाएं छिड़काव की फिर गन्दगियाँ को हटाया और अब बिहार का सबसे पवित्र लोक आस्था का पर्व छठ के अवसर पर अपनी टीम के साथ सड़कों की साफ सफाई की खुद पति कमल नोपानी पत्नी सरिता नोपानी और उनके परिवार वालोँ ने झाड़ू लगाई बदबूदार गंदगियों कूड़ा करकट को भी हटाया छठव्रतियों को सुप दौरा साड़ी अन्य प्रसाद सामग्री भी बांटी इसके साथ ही व्रतियों के बीच घाटों पर पर्याप्त दूध भी वितरित किया कमल नोपानी सरिता नोपानी के इस सेवाभाव का पटनावासी खूब तारीफ कर रहे है कह रहे है कि मेयर ऐसा होना चाहिए जो 24 घण्टे उपलब्ध रहे न कि चुनाव जीतकर लापता हो जाये।