बिहार की हर खबर, सबसे पहले

मोकामा में लालटेन के जलने और कमल के मुरझाने के संकेत ,अनन्त सिंह का जलवा कायम...

Edit by Sanjay Varma 
DESK: बिहार के उपचुनाव की दो में से एक हॉट केक सीट बनी मोकामा में बाहुबलियों की पत्नियों के बीच का मुकाबला रोचक और दिलचस्प होता जा रहा है राजद यानी महागठबंधन उम्मीदवार अनन्त सिंह की  पत्नी नीलम देवी  ठोस जातीय समीकरण के कारण भाजपा उम्मीदवार बाहुबलि ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह पर भारी पड़ती दिख रहीं है हालांकि भाजपा ने हर जाति को साधने के लिये 40 स्टार प्रचारकों के साथ दिल्ली वाले नेताओं को भी लगाया है यादव के लिये रामकृपाल यादव नित्यानन्द राय एमएलसी नवल किशोर यादव धानुक के लिये राज्यसभा सदस्य शम्भू शरण पटेल कुर्मी के लिये प्रेम रंजन पटेल तो वैश्य के लिये सुशील मोदी संजय जायसवाल तारकिशोर प्रसाद सहित सभी विधायकों को लगाया है तो राजपूत जाति के लिये राधामोहन सिंह राजीव प्रताप रूढ़ि ब्राम्हण के लिये अश्वनी चौबे भूमिहार के लिये विजय सिन्हा और खुद सूरजभान सिंह कमान संभाले हैं चमार के लिये जनक चमार तो दुसाध  के लिये डॉ संजय पासवान अतिपिछड़ी के लिये डॉ संजीव चौरसिया तो कोयरी मतों के लिये सम्राट चौधरी सभी कैम्प भी और प्रचार भी कर रहे मुस्लिमों को रिझाने के लिये शाहनवाज़ हुसेन को लगाया है यानी जितनी जातियां उतने नेता लगाए गए हैं इतना से भी नहीं हुआ तो चिराग पासवान को कल बुला लिया गया बात नीलम देवी की करें तो महागठबंधन के दोनों प्रमुख नेता नीतीश कुमार तेजश्वी यादव अब तक प्रचार करने नही गए रामबदन राय अपने  स्वजातियो धानुक और अन्य  को पूरी तरह कब्जे में करने के लिये कैम्प किये हैं  पूर्व एमएलसी बाल्मीकि सिंह ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा सुरेंद्र यादव रामानन्द यादव प्रचार कर चुके हैं पर भाजपा के जातीय धुरन्धर अपनी जातियों पर बहुत प्रभाव डालते नही दिख रहे राजद और जदयू के कोर वोट यादव मुस्लिम कुर्मी धानुक कोइरी की एकजुटता भाजपा के लिये टेंशन की बहुत बड़ी बजह है वैश्य राजपूत पासवान भूमिहार चुनाव जीतने के लिये नाकाफी है भाजपा की एड़ी चोटी की कोशिश स्टार प्रचारकों की लंबी फौज और पानी की तरह पैसा बहाने का फलाफल यह कि वो मुकाबला के लायक तो हो गई पर निर्णायक मुकाबला नही कर पा रही मर्ज़ीन जो हो अंततः छोटे सरकार यानी अनन्त सिंह का सिक्का चलेगा उनकी पत्नी नीलम देवी जीत सकती है लालटेन जलेगा कमल  मुर्झायेगा यह राजनीतिक हालात बता रहा।