भाजपा ने जीवन कुमार को चुनावी अखाड़े मे उतारे जेडीयू एमएलसी संजीव श्याम सिंह को दी चुनौती..
Gaya:- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने पार्टी में तेजी से उभरते नेता जीवन कुमार को चुनावी अखाड़े में उतार जदयू के वर्तमान एमएलसी संजीव श्याम सिंह के समक्ष कड़ी चुनौती पेश कर दी है जीवन कुमार मूलतः बिहटा के परेव के निवासी हैं और बाल्यकाल से आरएसएस से जुड़े रहे है वर्तमान में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक हैं विगत दिनों आरा में आयोजित वीर कुंवर सिंह रैली में गृह मंत्री अमित शाह या पटना में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पूरे पटना शहर को होर्डिंग पोस्टर बैनर से पाट दिया था दोनो कार्यक्रमों की शानदार सफलता के पीछे जीवन कुमार की कड़ी मिहनत को पार्टी ने खूब सराहना की थी गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट की हरी झंडी मिलते ही क्षेत्र के 8 जिलों और 102 प्रखंडों में मतदाताओं से लगातार संपर्क स्थापित कर छूटे हुए शिक्षकों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम तेजी से कर रहें हैं हालांकि चुनाव में अभी काफी देरी है पर प्रचार खूब हो रहा है संजीव श्याम सिंह सीट बचाने के लिये एडी चोटी का जोर लगाए हैं जबकि अबतक स्नातक क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे अजय कुमार सिंह भी इसबार शिक्षक क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनावी अखाड़े में होंगे बड़े उद्धोगपति कुमार साहब पटना यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेशर भी चुनाव मैदान में होंगे गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव काफी रोचक और दिलचस्प होने की संभावना है।