गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की लड़ाई हाईप्रोफाइल बनी खबर विस्तार से पढ़िए इस लिंक में
Edit by Sanjay Varma
DESK:- गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की लड़ाई हाईप्रोफाइल बनती जा रही है। भाजपा ने अपने युवा तुर्क ओजश्वी वक्ता नेता जीवन कुमार को चुनाव मैदान में उतार इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया इससे लड़ाई रोमांचक और दिलचस्प हो गई है फिलहाल इस सीट पर दो टर्म से संजीव श्याम सिंह का कब्जा है पहले वो रालोसपा में थे फिर जदयू में वैसे लड़ाई संजीव श्याम सिंह और जीवन कुमार के बीच ही होनी है पर कांग्रेस के टिकट पर पिछला स्नातक चुनाव में मात खा चुके अजय सिंह भी इस बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाइश की कोशिश कर रहे हैं तो भाजपा से एकबार मनोनयन कोटे से एमएलसी रहे चुके 80 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह भी चुनाव लड़ने के लिये कमर कस कर भिड़े हैं एक अन्य बीएन कॉलेज के प्रोफेशर डीएन सिन्हा जो पिछले चुनाव में चौथे नम्बर पर थे वो भी बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिये कमर कसकर भिड़े हैं वर्तमान संजीव श्याम सिंह एन्टी इनकम्बेंसी फैक्टर से जूझ रहे हैं जिसका पूरा फायदा भाजपा के जीवन कुमार को मिलता दिख रहा जीवन बिहटा के परेव के निवासी है आरएसएस की पृष्ठभूमि से आनेवाले जीवन हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक हैं भाजपा में इनकी पैठ प्रदेश से लेकर शीर्ष नेताओं तक है एक शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता के रूप में स्थापित पहचान है टिकट मिलने के बाद से क्षेत्र के 8 जिलों के 102 प्रखंडों के सभी स्तर के शिक्षकों के साथ मिलकर समन्वय सम्बन्ध जो स्थापित किया उसका लाभ चुनाव में जरूर ही मिलेगा हर जगह उनका गर्मजोशी से शानदार स्वागत और आत्मीय भाव दिखाना यह बताती है कि शिक्षक उन्हें हाथोहाथ ले रहे। जीवन कुमार में भविष्य देख रहे है कह सकते है कि बदलाव की आंधी चल पड़ी है जिसमे वर्तमान जदयू प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह बुरी तरह घिरते नजर आ रहे और जीवन का पलड़ा लगातार भारी पड़ता जा रहा।