बिहार की हर खबर, सबसे पहले

विश्व दिव्यांग दिवस पर एम्स में कार्यक्रम का आयोजन....

EDIT BY VIVEK RANJAN 
रांची:- झारखंड  के देवघर स्थित एम्स अस्पताल के भौतिक  चिकित्सक डॉ प्रहर्ष अनुराग ने कहा कि दिव्यांगता लाइलाज नहीं है।
आपको बता दे की अपने पारिवारिक व्यवसाय की पृष्ठभूमि से इतर मेडिकल साइंस से पढ़ाई कर जनसेवा का मार्ग का चयन किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, रामविलास मंदिर प्रांगण सीतामढ़ी से शुरू हुई पुनश्च सरस्वती विद्या मंदिर रिंग बंध सीतामढ़ी से 2009 में सी बी एस इ से मैट्रिकुलेशन किया। इंटर करके कोटा राजस्थान में एलन कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट की तैयारी किया सन 2013में। 2015 से 2020 तक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला से बीपीटी बैचलर आफ फिजियोथैरेपी की डिग्री हासिल की । उसी कोविड काल में 2022 तक यानी 7 साल  में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। भारत साउंड सर्विस के नाम से इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय की सीतामढ़ी में नींव का पहला पत्थर रखने वाले स्वर्गीय बद्री प्रसाद चौधरी के सुप्रौत्र डॉ अनुराग को अपना ट्रैक बदलने में बड़ी मेहनत लगी क्योंकि अपने ही परिवार में अब तक कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान फल फूल रहे थे। लेकिन सब्र व मेहनत से अपना नया मुकाम बनाने में सफल रहे और लोगों की शुभकामना व आशीर्वाद से प्रथम प्रयास में ही 20 उम्मीदवारों के बीच इनका चयन देवघर एम्स में हुआ। आज वह देवघर एम्स के प्रथम व इकलौते फिजीओ के रूप में सेवा दे रहे हैं। ऑर्थोपेडिक से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद भी फिजियो थेरेपी के विभिन्न विभाग जैसे पल्मोनरी ,पीडियाट्रिक, न्यूरो, कार्डियक आदि पेशेंट भी देखते हैं ।ऐम्स देवघर के ओपीडी व आईपीडी सामान्य रूप से देखते हैं। देवघर एम्स का प्रारंभ 2019 में हो गया था जोकि 237 एकड़ के सबसे बड़े कारपोरेट एरिया का एम्स है इस भारत में । 12 जुलाई 2022 को देवघर में एयरपोर्ट के साथ-साथ एम्स के आईपीडी का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया फिर भी अभी दिन रात निरंतर इसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है । पूर्णतः वातानुकूलित यह एम्स हॉस्पिटल  सुव्यवस्थित रूप से सुचारू है ।न्यूनतम शुल्क में यहां करीब 307 से ऊपर जांच उपलब्ध है। मरीजों के भर्ती होने पर ₹25 मात्र प्रतिदिन का खर्च है जिसमें दोनों वक्त भोजन भी मरीज के लिए उपलब्ध कराया जाता है। ओल्ड एक्सचेंज रोड चौधरी कॉलोनी निवासी श्री रवि शंकर चौधरी & श्रीमती वसुंधरा जायसवाल के सुपुत्र डॉ प्रहर्ष अनुराग अधिक से अधिक लोग एम्स का लाभ ले सके इसी प्रयास में रहते हैं। किसी भी प्रकार की मदद के लिए आप इनसे 8708139069 पर संपर्क कर सकते हैं एवं 7404394021 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं।