बिहार की हर खबर, सबसे पहले

रालोजपा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई सोशल मीडिया से अश्लील सामग्री को बैन करनी मांग.............

पटना: रालोजपा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने सोशल मीडिया से अश्लील सामग्री को बैन करनी मांग उठाई है।उन्होंने अपने ट्विटर  अकाउंट से ट्वीट कर कहा की एक तरफ हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छ भारत अभियान चला देश को गंदगी से मुक्ति दिलाने हेतु चरणबद्ध तरीके से प्रतिबद्ध है तो वही दूसरी ओर समाज में अंदर से गंदगी घोलने का नकारात्मक तत्वों द्वारा काम किया जा रहा है।अशोक कुमार ने कहा की हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के सपनों पर पानी नहीं फेरने देंगे।यह हर नागरिक का कर्तव्य बनता है की गलत के प्रति अपनी आवाज बुलंद करे।उन्होंने कहा की हमारी पार्टी सदैव लोकहित में काम करती है और करती रहेगी।सोशल मीडिया के विषय में कहा की जिसे हमलोग समाज के लिए वरदान समझते थे आज वही अभिशाप बन गया है।हम बात कर रहे हैं फेसबुक की जिसका आज बहुत ही गलत दुर्पयोग किया जा रहा।भारत में अश्लील वीडियो बैन है लेकिन फेसबुक पर खुले आम मानसिक रूप से लोग डायवर्ट हो जाए ऐसा अश्लील वीडियो दिखाया जा रहा। इसे रोकने के लिए या इसके विरुद्ध कोई आवाज भी नहीं उठा रहा।सभी के घरों में बच्चे औरते है लोगो पर क्या प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने कहा की यदि संभव हो तो इस प्रकरण को समाज हित और लोकहित में स्करत्मक कदम उठाए ताकि लोग लाभवंति हो।अशोक कुमार ने लोगो को यह संदेश देते हुए कहा की पोर्नोग्राफी से जुड़े गुनाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई  IT ऐक्ट के तहत होती है।साथ ही अपराध की गंभीरता के अनुसार आईपीसी की धारा भी लगती है।