बिहार की हर खबर, सबसे पहले

पान विक्रेता की हत्या बिहार के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा -डॉ एनपी प्रियदर्शी.....

डॉ एन पी प्रियदर्शी ने कहा कि बिहार में बढ़ रहे अपराध की घटना सरकार के विकास में बाधक हो जाएगा और पुनः बिहार अपराध की भूमि के नाम से जाना जाएगा इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए बिहार की धरती पर सरेआम हत्या होना बेहद गंभीर है  सरकार को अपनी पुरानी छवि में लौटनी होगी और प्रशासन को खुली छूट देनी होगी, ताकि ऐसे बढ़ रहे अपराध की घटनाओं को पटना में जल्दी से जल्दी अंकुश लगाया जा सके जो वीडियो में दिखा रहा है उसे यह साफ प्रतीत होता है कि अपराधी खुलेआम पिस्टल लेकर के घूम रहे हैं और इधर से उधर लहरा रहे हैं जबकि आसपास 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है आगे पुलिस की चौकी है और अपराधी इस तरह से निरंकुश होकर के घूम रहे हैं जो पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है